Awaaz India TV
Top Headlines

Top 10 News:

1=पूर्व लोकसभा स्पीकर और शिवसेना के पहले मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का आज मुंबई के एक अस्पताल में हुआ निधन, 86 साल की उम्र में मनोहर जोशी ली अंतिम सांस, हाल ही में दिल का दौरा पड़ने के बाद मनोहर जोशी को अस्पताल में कराया गया था भर्ती, शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे के बेहद करीबी थे मनोहर जोशी |

2=भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में एक जनसभा में मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के खिलाफ दिया विवादित बयान, राहुल गांधी की विवादित टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी ने किया पलटवार, भाजपा की कर्नाटक इकाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को अपने दम पर सफल होने वाली महिलाओं से रखते हैं खतरनाक स्तर का जुनून, जनता द्वारा नकारे जाने पर राहुल गांधी कर रहे हैं निचले स्तर की राजनीति |

3=किसान आंदोलन के दौरान जींद के खनौरी बॉर्डर पर किसान शुभकरण सिंह की मौत के विरोध में आज किसान मनाएंगे काला दिन, 26 मार्च को देशभर के राजमार्गों पर किसान निकालेंगे ट्रैक्टर आक्रोश रैली और 14 मार्च को दिल्ली में किसान मजदूर महापंचायत का किसान नेताओं ने किया ऐलान |

4=पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने किया बड़ा ऐलान,  खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए शुभकरण सिंह के परिवार को पंजाब सरकार देगी एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और उनकी छोटी बहन को दी जाएगी सरकारी नौकरी |

5=उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स तस्करी के गोरखधंधे का खुलासा करते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने 119 किलोग्राम चरस किया जब्त, ड्रग्स तस्करी करने वाले आठ आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार आरोपियों में पांच महिलाएं भी शामिल |

6=उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की बात फाइनल होने पर कांग्रेस ने 17 में से 9 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का कर लिया है फैसला सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संसदीय बोर्ड की अनुमति के बाद उम्मीदवारों के नाम की सूची होगी जारी, वाराणसी लोकसभा सीट से अजय राय दोबारा हो सकते हैं कांग्रेस के प्रत्याशी |

7= प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज उत्तर प्रदेश दौरा, पीएम आज वाराणसी को 13 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले पीएम मोदी का यह आखिरी वाराणसी दौरा, बीएचयू के एक कार्यक्रम से होगी प्रधानमंत्री के दौरे की शुरुआत |

8=पश्चिम बंगाल में संदेशखाली से जुड़े मामलों को लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय का बड़ा एक्शन, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत शाहजहां शेख के खिलाफ दर्ज किया है केस, शाहजहां के घर और अन्य 6 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी |

9=भारत के किसान आंदोलन ने यूके का बढ़ाया सियासी पारा, ब्रिटेन की संसद में सिख सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने उठाए सवाल, किसान आंदोलन के दौरान एक किसान की मौत के मामले में जाहिर की चिंता, कहा किसानों की अभिव्यक्ति की आजादी की होनी चाहिए सुरक्षा |

10= महाराष्ट्र की राजनीति में फेरबदल का सिलसिला बदस्तूर है जारी, पूर्व भाजपा नेता एकनाथ खडसे की बीजेपी में संभावित वापसी को लेकर चर्चा तेज, एकनाथ खडसे की बहू रक्षा खडसे के बयान से गरमाया अटकलों का बाजार, हाल ही में रक्षा खड़से ने दिया था बयान, कहा हमारी और सब की इच्छा है कि एकनाथ खड़से से बीजेपी में वापस हो जाएं शामिल |

Related posts

Islamabad High Court: POK पाकिस्तान का नहीं , पाकिस्तान का चौंकाऊ बयान।

Awaaz India TV

Emotional Post : बेटे Abhishek के लिए पिता Amitabh Bachchan की Emotional Post।

Awaaz India TV

आप समर्थकों ने दिल्ली के CM Arvind Kejriwal की CBI द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन।

Awaaz India TV

SSLV रॉकेट की सफलतापूर्वक उड़ान पर पीम मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों की दी बधाई।

Awaaz India TV

Hubballi Murder Case : Congress Councillor के बेटी की हुई चाकू मारकर हत्या।  

Awaaz India TV

Rashtrapati Bhavan Viral Video: शपथ ग्रहण के दौरान राष्ट्रपति भवन में दिखा जंगली जानवर?

Awaaz India TV

Leave a Comment