Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Prime Time

Uttar Pradesh: यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले पर भिड़े शिवपाल यादव और केशव प्रसाद मौर्य, लगाए ये आरोप

यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को प्रदेश की सियासत में उबाल देखने को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस मुद्दे को लेकर एक दूसरे से भिड़ते नज़र आ रहे हैं। जहां एक तरफ़ केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी पुलिस भर्ती का परीक्षा पेपर लीक से होने से इनकार किया है तो वहीं शिवपाल सिंह यादव सूबे के उपमुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए झूठ बोलने का आरोप लगाया है।

शिवपाल यादव ने माईक्रो ब्लागिंग साईट एक्स पर लिखा कि, महर्षि वाल्मीकि ने लिखा है- ‘रामे शासति नानृताः.. अर्थात ‘‘राम के शासन में झूठ नहीं था,’’ यहां झूठ के सिवा कुछ नहीं है। पुलिस भर्ती में पेपर लीक मामले पर मा० उपमुख्यमंत्री जी का आप्तवचन..’



दरअसल केशव प्रसाद मौर्य ने एक इंटरव्यू में दावा किया था उनकी सूचना में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है. साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं। अभी तक मेरी सूचना के हिसाब से कोई पेपर लीक नहीं हुआ. जिन्होंने इस प्रकार का प्रयास किया उन पर पुलिस नजर है। वो सब पकड़े जाएंगे। केशव प्रसाद मौर्य ने इस दौरान पूर्ववर्ती सपा सरकार पर जमकर हमला बोला और आरोप लगाते हुए कहा कि पेपर लीक की सपा सरकार में पैदा किया गया कैंसर हैं जिसे सरकार खत्म करने की कोशिश कर रही है।

ग़ौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यार्थियों ने धांधली का आरोप लगाया है, साथ ही दोबारा परीक्षा आयोजित करने की माँग कर रहे हैं। तो वहीं भर्ती बोर्ड की तरफ़ से इस मामले की जाँच के लिए अंतरिम जांच कमेटी गठित की गई है।

Related posts

ये देश किसी के बाप का नहीं —बंगलादेश में हिंदुओं ने विशाल रैली निकालकर जताया विरोध

Awaaz India TV

Pune Porsche Case: आरोपी के पिता-दादा पर एक और केस, पिता का रिसोर्ट तोड़ा गया।

Awaaz India TV

Mumbai Lok Sabha Counting Trends: Mumbai की 6 सीटों में से 3 पर Uddhav की Sena (UBT) आगे।

Awaaz India TV

पति ने मारा-पीटा, चेहरे पर गर्म दाल फेंकी, तलाक दिया, मोदी और योगी की तारीफ करना महंगा पड़ा मुस्लिम महिला को!

Awaaz India TV

कोलकाता के लेडी डॉक्टर रेप, मर्डर केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, कपिल सिब्बल पर सवालों की बौछार

Awaaz India TV

मनसे का BJP से मोहभंग, Raj Thackeray ने विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का किया फैसला ।

Awaaz India TV

Leave a Comment