Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

वक्फ बोर्ड विधेयक बिल पेश होने के दौरान संसद में सो रहे थे राहुल गांधी–मोदी के मंत्रियों के आरोप!

Waqf Board Bill : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया में कल से वायरल हो रही है। सत्ता पक्ष के द्वारा दावा किया जा रहा है कि जब केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू वक्फ बोर्ड संसोधन बिल संसद में पेश कर रहे थे तब राहुल गांधी सो रहे थे। रिजिजू के बोलते ही कांग्रेस के गिरिराज सिंह को विपक्षी खेमे की तरफ इशारा कर, बोलते हुए देखा जा सकता है। वे बोलते हैं, देखो-देखो सो गया। इस पर किरन रिजिजू ने चुटकी लेते हुए कहा, “इसलिए मैं आपसे कहता हूं कि बीच में न बोलें या बार-बार बीच में बोलने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे आपको नींद आ जाएगी।”

बता दें कि वक्फ बोर्डों को नियंत्रित करने वाले नये और संशोधित वक्फ कानून में दूरगामी बदलावों का प्रस्ताव दिया गया है, जिसमें वक्फ निकायों में मुस्लिम महिलाओं और गैर-मुसलमानों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना भी शामिल है। वक्फ (संशोधन) विधेयक में वक्फ अधिनियम, 1995 का नाम बदलकर ‘एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तीकरण, दक्षता और विकास अधिनियम, 1995’ करने का भी प्रावधान है।
सपा, कांग्रेस आदि विपक्षी दल इस बिल के विरोध में हैं। सबसे बड़ी आपत्ति उन्हें वक्फ के कामकाज में गैर-मुसलमानों की नियुक्ति करने के प्रावधान को लेकर है। कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल ने कहा, भाजपा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बिल ला रही है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि गैरमुस्लिमों को वक्फ बोर्ड में  शामिल किया जाना गलत है। दूसरे मजहबों के बोर्ड में ऐसा नहीं होता। एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस बिल को लाकर वक सरकार ने मुस्लिम विरोधी होने का इन फिर सबूत दिया है। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सभी पार्टियों से चर्चा के बाद इसे संयुक्त संसदीय कमेटी (जेपीसी) को भेजा जाएगा। 2015 के बाद ये 11 वां बिल होगा जिसे जेपीसी को भेजा जाएगा। कहना न होगा कि सेना और रेलवे के बाद जमीन के तीसरे बड़े मालिक वक्फ बोर्डों के पास देश में 9.4 लाख एकड़ में जमीनें हैं। नए कानून के अनुसार अब इन सभी जमीनों का सत्यापन और पंजीकरण कराना जरूरी होगा।

Related posts

रायबरेली में मालगाड़ी और रेल इंजन में भिड़ती पर एक बार फिर कांग्रेस ने रेल मंत्री पर साधा निशाना।

Awaaz India TV

चैंपियन के रूप में T20 यात्रा शुरू की और एक चैंपियन के रूप Rohit Sharma ने T20 को कहा अलविदा।

Awaaz India TV

Natasa-Hardik Divorce Rumours: नहीं टूटा Natasa-Hardik का रिश्ता? Natasa ने रीस्टोर किये सारे Photos ।

Awaaz India TV

Bharat Ki Mata : केरल से BJP के पहले सांसद Suresh Gopi ने Indira Gandhi को “Bharat Ki Mata” कहा

Awaaz India TV

झूठा निकला झांसी में गैंगरेप का केस, बुआ-भतीजी ने विरोधियों को फंसाकर लूटने के लिए गढ़ी थी झूठी कहानी

Awaaz India TV

Rahul Gandhi के नेता प्रतिपक्ष बनने पर Sanjay Raut बोले, अब PM Modi बार-बार सदन छोड़कर भागेंगे नहीं।

Awaaz India TV

Leave a Comment