Awaaz India TV
Desh Ki Baat

Article 370 Box Office Collection : ब्लॉकबस्टर साबित होगी यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं तारीफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Bollywood Actress Yami Gautam) की ‘आर्टिकल 370’ (Article 370) को दर्शको से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी एक रैली के दौरान यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ का जिक्र किया था जिससे बाद फिल्म को लेकर फ़ैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। सोशल मीडिया पर फ़ैन्स फ़िल्म में यामी गौतम के दमदार एक्टिंग की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आख़िर ‘आर्टिकल 370’ बॉक्स ऑफ़िस पर कितनी कमाई कर पाएगी?

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘आर्टिकल 370’ ने रिलीज के पहले दिन अभी तक 5 करोड़ का कलेशन कर लिया है हालाँकि ये शुरुआती आंकड़े हैं, वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म की कमाई में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हो सकती है।उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड पर भी फिल्म जबरदस्त कलेक्शन कर सकती है. अब ये फ़िल्म ब्लॉकबस्टर होगी या नहीं ये कहना जल्दबाज़ी होगी।

आपको बता दें कि‘आर्टिकल 370’ कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाए जाने पर बेस्ड है. फिल्म में कश्मीर में फैले आतंकवाद पर भी निशाना साधा गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जंभाले ने इसे निर्देशित किया है। ‘आर्टिकल 370’ में यामी गौतम के अलावा अरुण गोविल, प्रियामणि भी अहम भूमिका में हैं। टीवी सीरियल रामायण में प्रभु श्री राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किरदार में हैं।

Related posts

Modi सरकार के “संविधान हत्या दिवस” मनाने वाले फैसले पर कांग्रेस सांसद Manickam Tagore, का बड़ा बयान।

Awaaz India TV

बदलापुर में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न पर रितेश देशमुख ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की।

Awaaz India TV

Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर की इमेल आईडी हैक, मचा हड़कंप

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result :Uddhav Thackeray की ट्यूनिंग काम आई महाराष्ट्र में -Sharad Pawar

Awaaz India TV

UP के बिजनौर नेशनल हाईवे पर रील बना रहे युवकों को कार ने मारी टक्कर।

Awaaz India TV

Dharavi में हिंदू कार्यकर्ता Arvind Vaishya की हत्या के बाद शव यात्रा में पथराव को पुलिस ने किया काबू।

Awaaz India TV

Leave a Comment