Awaaz India TV
Desh Ki Baat Health is Wealth Top Headlines

CAA Implementation: CAA के तहत भारतीय नागरिकता चाहने वालों के लिए सरकार ने शुरू किया पोर्टल

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने के पात्र लोगों के लिए एक पोर्टल ‘लॉन्च’ किया। यह कदम सरकार द्वारा सीएए 2019 के कार्यान्वयन के लिए नियमों को अधिसूचित करने के एक दिन बाद आया है।

प्रवक्ता ने कहा, “सीएए-2019 के तहत नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 अधिसूचित कर दिये गये हैं और एक नया पोर्टल ‘लॉन्च’ किया गया है।” प्रवक्ता ने कहा सीएए-2019 के तहत पात्र व्यक्ति इस पोर्टल पर नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मोबाइल ‘ऐप’ के माध्यम से आवेदन की सुविधा के लिए शीघ्र ही एक मोबाइल ऐप ‘सीएए-2019’ भी जारी किया जाएगा।

केंद्र ने सोमवार को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के क्रियान्वयन के लिए नियम अधिसूचित किए।

यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आए गैर-मुस्लिम प्रवासियों- हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारत की नागरिकता प्रदान करने की अनुमति देता है।

Related posts

गाजियाबाद में कांवड़ियों का उत्पात जारी, पलट दी पुलिस की गाड़ी और जमकर की तोड़फोड़ ।

Awaaz India TV

Jaipur AC Blast : भीषण गर्मी का क़हर, घर के AC में हुआ Blast, पति-पत्नी की मौत

Awaaz India TV

Space में फंसी भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट Sunita Williams को मसल्स और हड्डियां कमजोर होने का ख़तरा

Awaaz India TV

Araria Bridge Collapse : 12 करोड़ लागत से बना पुल उद्घाटन के पहले ही गिरा।

Awaaz India TV

Sachin Tendulkar Guard Dead : Service Gun से ली खुदकी जान ।

Awaaz India TV

Gurmeet Ram Rahim acquitted: पूर्व मैनेजर की हत्या के मामले में Gurmeet Ram Rahim बरी!

Awaaz India TV

Leave a Comment