Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर (Butch Wilmore) को लेकर बोइंग का क्रू फ्लाइट टेस्ट (Boeing Crew Flight Test) मिशन फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से रवाना हुआ। इसके साथ ही वे बोइंग के CST-100 स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरने वाली पहली सदस्य बन गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मिशन के गुरुवार दोपहर लगभग 12:15 बजे अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने की संभावना है। यानी कुल मिलाकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने में इसे 25 घंटे का समय लगेगा। इससे पहले यह मिशन  कई बार प्रभावित हो चुका है।

सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) के परिवारजन गुजरात के अहमदाबाद से थे। सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) का जन्म 19, सितंबर, 1965 को अमेरिका के ओहियो के क्लीवलैंड में हुआ था। उनके माता-पिता सुनीता के जन्म के पहले ही 1958 में अहमदाबाद से अमेरिका के बोस्टन में बस गए थे। 1998 में जून में सुनीता का अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा में सिलेक्शन हुआ था।  2006 में पहली बार उन्होंने अंतरिक्ष के लिए  उड़ान भरी। साल 2006 और 2012 में  वे दो बार स्पेस में जा चुकी हैं। नासा के रिकॉर्ड के मुताबिक वो स्पेस में अब तक कुल 322 दिन बिता चुकी हैं। वे नौसेना पोत चालक, हेलिकॉप्टर  पायलट, पेशेवर नौसैनिक, मैराथन धावक भी रही हैं।

सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) ने अंतरिक्ष में लंबे समय तक रुकने का रिकॉर्ड तो बनाया था, साथ ही 50 घंटे तक स्‍पेस वॉक करने का रिकॉर्ड भी बनाया था। सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) को भारत सरकार द्वारा साल 2008 में साइंस और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। हालांकि सुनीता भारतीय मूल की दूसरी अंतरिक्ष महिला यात्री हैं। भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला थीं।

Related posts

Chocolate चबाते ही महिला के होश उड़े, Chocolate से निकले चार दांत।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result : ‘रामायण’ के राम Arun Govil पिछड़ रहे हैं मेरठ में

Awaaz India TV

Barsatein-मौसम प्यार का, के एक साल पूरे होने पर Kushal Tandon ने शेयर किया दिल छू लेने वाला नोट।

Awaaz India TV

सिंधुदुर्ग किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना।

Awaaz India TV

जयपुर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में छुड़ाया एक युवक को किडनैपर्स से!

Awaaz India TV

Reels के लिए दो युवकों ने कच्छ के मुंद्रा समुद्र में उतारी थार, खुद ही मुसीबत में फंस गए।

Awaaz India TV

Leave a Comment