Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Bihar के Samastipur जिले में बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई।

Bihar Train Tragedy: भारत में रेल हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में ही एक और ट्रेन हादसा देखने मिल रहा है। बिहार के समस्तीपुर जिले में बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई। हादसा समस्तीपुर के पूसा स्टेशन के पास घटी। घटना के बाद ट्रेन में मौजूद यात्री दहशत में आ गए। हालांकि तत्काल सोनपुर रेलमंडल के अफसर और इंजीनियर मौके पर पहुंचे और ट्रेन को जोड़कर उसे रवाना करने के प्रयास में जुट गए।

बिहार के दरभंगा से नई दिल्ली जा रही 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सोमवार को हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन दो हिस्सों बंट गई। ट्रेन समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड के पूसा स्टेशन के पास दो हिस्सों में बंटी। ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने की सूचना मिलते ही सोनपुर मंडल के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। हादसे के बाद ट्रेन पूसा स्टेशन के पास ही खड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण जुट गए हैं। सोनपुर रेल मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि इंजन और डिब्बों को जोड़ने वाला कपलिंग टूटने से हादसा हुआ है। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं, ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।

Related posts

20 फीट ऊपर उड़कर नाले में जा गिरी Rickshaw, JCB की मदद से निकाला बाहर l

Awaaz India TV

मुंबई में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के छात्र की रहस्यमय मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Awaaz India TV

Mumbai Police Arrest Hardik and Krunal Pandya ‘s stepbrother : Vaibhav Pandya ने की 4.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी।

Awaaz India TV

देश में बढ़ते बलात्कार और महिलाओं पर अत्याचार के मामलो पर सभी राज्य सरकार को सख़्त कदम उठाने की मांग की।

Awaaz India TV

यूपी के कानपुर में मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाला मौलाना मुख्तार हुआ गिरफ्तार।

Awaaz India TV

 मध्य प्रदेश BJP के प्रभारी बने Mahendra Singh, राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda द्वारा की गयी नियुक्ति।

Awaaz India TV

Leave a Comment