Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

हिप्नोटाइज करके लूटते थे फर्ज़ी बाबा, पब्लिक ने जमकर पीटा और किया पुलिस के हवाले

Fake Baba Gang: यूपी की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज के महुरासराईया इलाके में हिप्नोटाइज यानी सम्मोहित करके लोगों को लूटने वाले कुछ फर्जी बाबा पुलिस की गिरफ्त में आये हैं। इन नकली साधुओं को लोकल लोगों ने पहचान लिया और उनकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

बाबाओं की इस सम्मोहन गैंग के काम करने का तरीका कुछ अलग तरह का है। ये ऐसे लोगों को टारगेट करते हैं जो शरीफ और सीधे-सादे दिखते हों। फिर उन्हें बातों में उलझाकर सम्मोहित कर, लूट लेते हैं।गंगाखेड़ा गांव में पकड़े गये इन साधुओं के बारे में पुलिस का कहना है ये सभी परीक्षितगढ़ जिला मेरठ के रहने वाले हैं।

पुलिस ने इनके पास से साँप भी बरामद किए हैं। इनकी पहचान आकाश, अक्षय, राकेश और अमित के तौर पर हुई है। इन सबके खिलाफ थाना गोसाईगंज केस दर्ज किया जा रहा है और पूछताछ जारी है। इन सबके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Related posts

छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा भारी हवाओं के कारण ढह गई।

Awaaz India TV

भाजपा विधायक राम कदम ने वरिष्ठ नागरिकों के लिये निकली  निःशुल्क मुंबई टु कांशी यात्रा

Awaaz India TV

खुशखबरी… नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया होली का तोहफा, महंगाई-भत्ते में 4% वृद्धि का ऐलान

Awaaz India TV

मराठा आरक्षण बिल पर मनोज जरांगे ने जताई आपत्ति,मांग पूरी न होने तक आंदोलन रहेगा जारी 

Awaaz India TV

Bareilly Riots: बरेली दंगो के मास्टमाइंड Maulana Tauqeer Raza के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, SHO पर कार्रवाई के आदेश

Awaaz India TV

Union Budget 2024 : क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ!

Awaaz India TV

Leave a Comment