Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

40 हज़ार टका में नीलाम हुई थी शेख हसीना की बिल्ली, वापस गणभवन लौटी

Sheikh Hasina Cat Sold: जैसा कि जगजाहिर है, बंगलादेश में उत्पाती भीड़ ने वहां की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बंगले गणभवन का सारा सामान लूट लिया था। यहां तक कि प्रदर्शनकारी शेख हसीना के कुत्ता, बिल्ली, बकरी, हंस आदि पालतू जानवर भी उठाकर ले गये जिनमें एक पर्सियन बिल्ली भी थी। बाद में उसे 40 हजार बंगलादेशी टका में बेच दिया गया। हालांकि इस घटना के बाद बंगलादेश के विशेष सुरक्षा बल ने बिल्ली को वापस लाने में कामयाबी हासिल कर ली है।

वहां के एक स्वयंसेवी संगठन सैंक्चुअरी के अनुसार वे लोग गणभवन से लूटे गए सभी जानवरों को वापस लाने की कोशिश कर रहे है और वो लोग शेख हसीना के जर्मन शेफर्ड कुत्ता भी वापस लाए हैं ‌। बताया जा रहा है कि गणभवन में जानवरों की देखभाल के लिए तैनात कर्मियों को वापस लाया जाएगा। इस समय गणभवन के जानवरों के इलाज की भी व्यवस्था की जा रही है। साथ ही संगठन ने गणभवन से जानवरों को लूटने वालों से आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द जानवरों को वापस कर दें और उन्हें गणभवन के गेट पर मौजूद गार्ड को सौंप दें।

Related posts

वर्ली Hit and Run के पीड़िता के बेटी ने Aditya Thackeray से माँ के लिए माँगा न्याय कहा, “दादा उसे छोड़ना नही”

Awaaz India TV

Haji Iqbal Exposed : दुबई में छिपे खनन माफिया Haji Iqbal की 4440 करोड़ की संपत्ति जब्त

Awaaz India TV

Mumbai की लोकल ट्रेन का जवाब नहीं, Eurorail से बेटर है–Tushar Kapoor

Awaaz India TV

Hubballi Murder Case : Congress Councillor के बेटी की हुई चाकू मारकर हत्या।  

Awaaz India TV

साबरमती एक्सप्रेस हादसे पर भोजपुरी गायिका नेहा राठौर बोली, पूरी तरह से ग़ैरज़िम्मेदार सरकार है।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: देश में पहली बार, Election Result से पहले चुनाव आयोग की मीटिंग।

Awaaz India TV

Leave a Comment