Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

लेटरल एन्ट्री का विज्ञापन सरकार के वापस लेने पर राहुल गांधी की, प्रतिक्रिया कहा संविधान की हर कीमत पर रक्षा करेंगे।

UPSC Lateral Entry: केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न मंत्रालयों में संयुक्त सचिवों, निदेशकों और उप सचिवों के प्रमुख पदों पर ‘लेटरल एंट्री’ के माध्यम से विभिन्न पदों पर 45 विशेषज्ञ नियुक्त के विवाद के बीच केंद्र ने 20 अगस्त को यूपीएससी से नौकरशाही में लेटरल एंट्री के लिए ताजा विज्ञापन वापस लेने के लिए कहा है। ABP के मुताबिक केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की अध्यक्ष प्रीति सूदन को चिट्ठी लिखकर विज्ञापन रद्द करने को कहा ताकि हाशिए पर पड़े समुदायों को सरकारी सेवाओं में उनका उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।

वागी लेटरल एंट्री के लिए ताजा विज्ञापन वापस लेने के मामले पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है।  राहुल गांधी ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट जारी कर कहा संविधान और आरक्षण व्यवस्था की हम हर कीमत पर रक्षा करेंगे। साथ ही ‘लेटरल एंट्री’ को भाजपा की नाकाम साजिश कहा है। जारी किये पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा,


“संविधान और आरक्षण व्यवस्था की हम हर कीमत पर रक्षा करेंगे।भाजपा की ‘लेटरल एंट्री’ जैसी साजिशों को हम हर हाल में नाकाम कर के दिखाएंगे। मैं एक बार फिर कह रहा हूं – 50% आरक्षण सीमा को तोड़ कर हम जातिगत गिनती के आधार पर सामाजिक न्याय सुनिश्चित करेंगे।जय हिन्द।”

Related posts

Rajiv Gandhi death anniversary : एक नेता की याद में श्रद्धांजलि ।

Awaaz India TV

T20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले पहले भारतीय All-Rounder बने Hardik Pandya।

Awaaz India TV

लेडी डॉक्टर रेप-हत्याकांड का विरोध, मुंबई सहित महाराष्ट्र के रेज़िडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, ओपीडी बंद

Awaaz India TV

हरियाणा में मेडिकल छात्रा का अपहरण कर टॉर्चर करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

Awaaz India TV

नाशिक में दिन दहाड़े बेटी को छेड़ने वाले दरिंदे की भर रस्ते माँ ने की पिटाई।  

Awaaz India TV

UNICEF की Zero Dose Children रिपोर्ट पर Supriya Shrinate ने सरकार पर कसा तंज कहा- सरकार का कोई लेना देना नहीं है।

Awaaz India TV

Leave a Comment