Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

Divya Agarwal Divorce Speculations: तलाक की खबरों पर Divya Agarwal तोड़ी चुप्पी।

Divya Agarwal Divorce Speculations: “Splitsvilla 10” रनर-अप और “Bigg Boss OTT” सीजन 1 की विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) एक बार फिर अपने पर्सनल लाइफ के कारण चर्चे में बनी हुई है। दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने तीन महीने पहले ही बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर (Apurva Padgaonkar) से शादी की थी। बीते दिनों दिव्या पति संग हनीमून मनाने भूटान गई थी । एक्ट्रेस हाल ही में हनीमून से लौटी हैं।  वही हनीमून से लौटने के बाद दिव्या ने शादी की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया से डिलीट कर दी है। सोशल मीडिया से फोटोज डिलीट करने बाद फैंस ने अंदाजा लगाया था कि वे पति से शादी के तीन महीने बाद ही अलग होने जा रही है।

दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने इन अटकलों जवाब देते हुए एक स्टोरी पोस्ट कर इन रूमर्स पर रोक लगायी है। दिव्या ने रूमर्स पर स्पष्टीकरण देते हुए पोस्ट में लिखा “मैंने कोई शोर नहीं मचाया. मैंने कोई टिप्पणी या कहानियां नहीं बनाईं। मैंने 2500 पोस्ट डिलीट कर दीं. फिर भी मीडिया ने केवल मेरी शादी को देखना और उस पर प्रतिक्रिया देना चुना। यह अजीब है कि लोग मुझे कैसे देखते हैं और मुझसे किस तरह की अपेक्षा करते हैं। मैंने हमेशा कुछ ऐसा किया है जिसकी लोगों ने कभी मुझसे अपेक्षा नहीं की थी। और वे अब क्या उम्मीद कर रहे हैं – बच्चे या तलाक… इनमें से कुछ भी नहीं हो रहा है”।

इसके साथ दिव्या ने अपनी पोस्ट में कहा, “वास्तव में, मेरी प्रोफाइल पर मेरी पहली पिन की गई पोस्ट ही वह चीज है जिसके बारे में मैं अब से चर्चा में रहना चाहती हूं। हर फिल्म हमेशा के लिए खुशी के साथ समाप्त होती है”। दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने दिसंबर 2022 में अपूर्व पडगांवकर (Apurva Padgaonkar) से सगाई की और इसी साल फरवरी में दोनों ने शादी कर ली। दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) टीवी रियलिटी शो “Ace Of Space” और “Splitsvilla” में नजर आईं। उन्होंने “Bigg Boss OTT” का पहला सीज़न भी जीता था।

Related posts

Kush Shah उर्फ ​​गोली ने 16 साल बाद “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” को कहा Goodbye।

Awaaz India TV

रायबरेली में मालगाड़ी और रेल इंजन में भिड़ती पर एक बार फिर कांग्रेस ने रेल मंत्री पर साधा निशाना।

Awaaz India TV

PM Modi Oath Ceremony: *मोदी की शपथ का मुहूर्त वही है जो था रामलला की स्थापना का मुहूर्त

Awaaz India TV

नीरज चोपड़ा के माँ के बयान ने जीता सबका दिल कहा, अरशद नदीम भी बेटे जैसा है।  

Awaaz India TV

बरेली के एक मोहल्ले में हिंदुओं ने लगाए वहां से पलायन करने के पोस्टर, प्रशासन लगा मसला सुलझाने में

Awaaz India TV

आयशा सिंह ने अपनी लंदन यात्रा के दौरान एक प्रशंसक के साथ का उनका मनमोहक अनुभव साझा किया!

Awaaz India TV

Leave a Comment