Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Prime Time

UP Police Exam Paper Leak Case: योगी सरकार का बड़ा एक्शन, रेणुका मिश्रा को पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाया गया

उत्‍तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक (Uttar Pradesh Police Paper Leak) होने और परीक्षा रद्द करने के बाद प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा एक्शन सामने आया है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक़ उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया गया है। दरअसल 1990 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी रेणुका मिश्रा को 14 जून 2023 को महानिदेशक व अध्‍यक्ष उप्र पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की जिम्‍मेदारी सौंपी गई थी। तो वहीं अब 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी सतर्कता निदेशक राजीव कृष्ण को बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। अब वह पुलिस महानिदेशक/ यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

ग़ौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद राज्य सरकार ने 24 फरवरी को उत्‍तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा रद्द कर दी थी और छह महीने के भीतर दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया था। राज्य सरकार ने आरोपों की जांच उप्र पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) से कराने की भी घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी निर्देश दिए थे कि इस प्रकार के आपराधिक कृत्य में सम्मिलित व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी वैधानिक और दंडात्मक कार्यवाही हेतु प्रकरण राज्य की एसटीएफ को संदर्भित किया जाए। एसटीएफ शीघ्रातिशीघ्र इसकी विवेचना संपन्न करेगी तथा इस कृत्य में लिप्त सभी उत्तरदायी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Related posts

भारत में ही कुछ जगह स्वतंत्रता दिवस 18 अगस्त को।आखिर क्यों?

Awaaz India TV

नोबेल प्राइज वालों ने शेयर किया, ‘जन गण मन…’ रवींद्रनाथ टैगोर की अंग्रेजी हैंडराइटिंग में

Awaaz India TV

‘अग्निवीर योजना खत्म कर देंगे…’; Rahul Gandhi ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

Awaaz India TV

लोनावाला में लुटेरे दूल्हे ने लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों का चूना लगाया

Awaaz India TV

नीरज चोपड़ा के माँ के बयान ने जीता सबका दिल कहा, अरशद नदीम भी बेटे जैसा है।  

Awaaz India TV

जयपुर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में छुड़ाया एक युवक को किडनैपर्स से!

Awaaz India TV

Leave a Comment