Awaaz India TV
Desh Ki Baat Prime Time

वोट फॉर नोट केस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्वागत, X पर लिखा- स्वागतम

वोट फॉर नोट केस (Vote for Note Case) पर सुप्रीम कोर्ट  (Supreme Court) के बड़े फैसले का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने स्वागत किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- स्वागतम! माननीय सुप्रीम कोर्ट की ओर से यह बड़ा फैसला है जो कि साफ-सुथरी राजनीति को सुनिश्चित करने के साथ समूची व्यवस्था में लोगों के विश्वास को और गहरा करेगा।

दरअसल, सुप्रीमकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सांसदों और विधायकों को सदन में वोट डालने या भाषण देने के लिए रिश्वत लेने के केस में अभियोजन से छूट नहीं होती.। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ (Supreme Court chief Justice of India DY Chandrachud ) की अगुवाई वाली 7 जजों की संविधान पीठ ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) रिश्वत मामले में 5 न्यायाधीशों की बेंच की ओर से सुनाए गए साल 1998 के फैसले को सर्वसम्मति से पलट दिया।

5 जजों की बेंच के फैसले के तहत सांसदों और विधायकों को सदन में वोट डालने या भाषण देने के लिए रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन से छूट दी गई थी. सीजेआई ने फैसला सुनाते हुए कहा कि रिश्वतखोरी के मामलों में संसदीय विशेषाधिकारों के तहत संरक्षण प्राप्त नहीं है और 1998 के फैसले की व्याख्या संविधान के अनुच्छेद 105 और 194 के विपरीत है।

Related posts

Lok Sabha Elections 2024: शिवसेना UBT ने किया 16 उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट

Awaaz India TV

कोलकाता में लेडी डॉक्टर का रेप और मर्डर वाले मामले में प्रियंका गाँधी ने की सख्त कार्रवाई की अपील।

Awaaz India TV

लेडी डॉक्टर रेप-हत्याकांड का विरोध, मुंबई सहित महाराष्ट्र के रेज़िडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, ओपीडी बंद

Awaaz India TV

उत्तराखंड में कांवरियों के E-Rickshaw चालक संग मारपीट और तोड़फोड़ पर Supriya Shrinet की प्रतिक्रिया।

Awaaz India TV

Wadala Shuttering Incident Video : तेज हवा के कारन बुल्डिंग की Shuttering गिर गयी।

Awaaz India TV

Arvind Kejriwal Interim Bail : Kejriwal के अंतरिम के बाद खालिस्तानी के बढे Hopes।

Awaaz India TV

Leave a Comment